भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-यह सरकार झूठ, इमोशंस और डराकर चल रही

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसानों का वोट लेने के लिए उन्हें ​गुमराह किया जा रहा है। उनको झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों ने आय दोगुनी होने की बात कही गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई बढ़ती जा रही है। डीजल, पेट्रोल और बिजली के दाम कहां पहुंच गए?

पढ़ें :- योगी के मंत्री ओपी राजभर ने बिहार चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-तेजस्वी की बनेगी सरकार NDA सत्ता से होगा आउट

अखिलेश यादव ने कहा, सरकार से अगर हम पूछें कि जो राशन पाने वाले लोग हैं उनकी पर कैपिटा इनकम क्या है, तो सरकार आज भी बताने के लिए तैयार नहीं है। सोचिए महंगाई इन्होंने कहां पहुंचा दी, गाड़ियां महंगी, घर मकान महंगा, सोना भी महंगा, सोना इकट्ठा कर रही है बीजेपी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि, भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी सी चीज भी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि आज सोनो इतना महंगा हो गया है। यह सरकार झूठ पर चल रही है, इमोशंस पर चल रही है, डराकर सरकार चल रही है।

साथ ही कहा, बिहार में आज 35 हजार लीटर शराब पकड़ी गई। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव में होने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। अखिलेश यादव ने आगे कहा, 2027 के 427 दिन पहले ही ये चोरी की तैयारी कर रहे हैं। जब आपका वोट ही गायब हो जाएगा तो क्या बोलेंगे आप।

 

पढ़ें :- आतंकी मुस्लिम ही क्यों होते हैं? बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के बयान महबूबा मुफ्ती का पलटवार, पूछा-गांधी, इंदिरा व राजीव गांधी के हत्यारे कौन?

Read More at hindi.pardaphash.com