5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान BSE सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86% टूट गया। वहीं NSE निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% नीचे आया।
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं SBI, बजाज फाइनेंस और LIC की बाजार हैसियत बढ़ गई।
भारती एयरटेल का m-cap ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गया। TCS का ₹23,680.38 करोड़ टूटकर ₹10,82,658.42 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज का ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया।
HDFC Bank का मार्केट कैप ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इंफोसिस का ₹2,139.52 करोड़ घटकर ₹6,13,750.48 करोड़ और ICICI Bank का ₹1,587.78 करोड़ रुपये घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रहा।
इस रुख के उलट LIC का मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़कर ₹5,84,366.54 करोड़, भारतीय स्टेट बैंक का ₹17,492.02 करोड़ बढ़कर ₹8,82,400.89 करोड़ और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹14,965.08 करोड़ बढ़कर ₹6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
Read More at hindi.moneycontrol.com