पटना। समस्तीपुर (बिहार) लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी मतदान के बाद कैमरे के सामने पोज़ दे रही थीं। इस दौरान शांभवी चौधरी के दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई नजर आई । मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी इन्हें आंखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं। लोगों ने पूछा चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जांच कौन करेगा?
पढ़ें :- स्लीपर कोच में कंबल मांगने पर सेना के जवान की हत्या, रेलवे स्टाफ ने किया था चाकू से हमला
चिराग पासवान की पार्टी की MP है शांभवी चौधरी… कल इन्होंने मतदान किया और क्या आश्चर्य…इनकी दोनों हाथ की उंगली पे स्याही थी!
क्या शांभवी जी ने दो बार वोट किया ? कल कई भाजपाई एक साल में दो जगह वोट देते देखे गए लेकिन ये तो और गजब हो गया… एक ही बूथ पे वोट और दोनों हाथ की उंगली… pic.twitter.com/zqFwfeJwv2
— Prittam Kothadiya 🇮🇳 (@KothadiyaSpeaks) November 7, 2025
पढ़ें :- Bihar Elections 2025: PM मोदी ने कहा-कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी दे सकते हैं धोखा
मंत्री अशोक चौधरी की सांसद बेटी शांभवी जी के दोनों हाथों में स्याही कैसे?
गजब खेला है 😉 pic.twitter.com/DKbGp3oVKZ
— Congress (@INCIndia) November 7, 2025
नियमानुसार केवल एक हाथ पर स्याही लगती है। फिर मंत्री अशोक चौधरी की सांसद बेटी शांभवी जी के दोनों हाथों में स्याही कैसे?एक ही वोट में दोनों हाथ कैसे रंग गए? चेहरे के एक्सप्रेशन खुद कहानी सुना रहे हैं! मंत्री अशोक चौधरी के दाएं हाथ पर स्याही लगी है, उनकी धर्मपत्नी के बाएं हाथ पर स्याही लगी है, लेकिन सांसद बेटी शांभवी के दोनों हाथों पर स्याही लगी है। मोदी सरकार की सांसद शांभवी चौधरी के दोनों हाथों पर वोट की स्याही लगी है, ये क्या खेला है? मैंने आज तक ऐसा नहीं देखा। एक वोट, एक बार स्याही का नियम है। फिर ये क्या फ्रॉड है?
पढ़ें :- राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का पहला गाना रिलीज, चिकिरी-चिकरी गाने में एआर रहमान ने दी है आवाज
पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है: सुप्रिया श्रीनेत
बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी
पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है
यह लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियाँ उड़ायेंगे? pic.twitter.com/HPB2f4DYmV
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 7, 2025
पढ़ें :- बिहार की जनता ने बता दिया जंगलराज भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे: अमित शाह
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट पर फोटो शेयर कर लिखा कि ये हैं बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी । पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है। यह लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियां उड़ायेंगे?
बता दें कि वोटिंग के बाद रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि संविधान का सबसे बड़ा अधिकार वोट का अधिकार है। वोट करना जरूरी है। ये राज्य और देश के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। विपक्ष के सभी दावे फेल कर जाएंगे।
Read More at hindi.pardaphash.com