Philippines Typhoon Kalmaegi :  फिलीपींस में तूफान कालमेगी से 66 लोगों की मौत ,  26 लापता, बाढ़ ने मचा दी तबाही

Philippines Typhoon Kalmaegi :  प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे देश फिलीपींस में भूकंपों की एक श्रृंखला ने तबाही मचा दी। तूफान कालमेगी कहर बरपा रहा है। देश में तूफान के कारण हाहाकारी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ से जनजीवन को भारी नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- Philippines Typhoon Kalmaegi : फिलीपींस में ‘कालमेगी’ तूफान का कहर , 2 की मौत, बिजली आपूर्ति ठप

सेबू प्रांत इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। खबरों के अनुसार , तूफान के कारण आई बाढ़ में अब तक कम से कम 66 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बाढ़ में 26 लोग लापता हैं।  अचानक आई बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को जलमग्न कर दिया है। स्थनीय निवासी मदद के इंतजार में अपनी छतों पर फंसे हुए हैं। बाढ़ में कई सड़कें बह गई हैं। कई घर तबाह हो गए हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com