2026 टी20 वर्ल्ड कप तक ही सूर्या रहेंगे भारत के T20 कप्तान, उसके बाद मिथुन मन्हास का लाडला संभलेगा जिम्मेदारी

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर T20 सीरीज खेलने गई हुई है। 29 अक्टूबर से T20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। T20 विश्व कप 2026 तक भी सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

लेकिन T20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) अपने एक लाडले को भारत की T20 टीम के कप्तानी देते हुए नजर आ सकते हैं। आखिर कौन है वह खिलाड़ी चलिए विस्तार से आपको बताते हैं।

2026 टी20 विश्व कप तक सूर्या ही रहेंगे टीम इंडिया के कप्तान

भारतीय टीम को साल 2026 की शुरुआत में घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप खेलना है जिसके लिए भारत की T20 टीम की तैयारी काफी बेहतरीन चल रही है। टीम लगातार मुकाबले भी जीत रही है। सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छी कप्तानी भी कर रहे हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) ने उन्हें भारत की T20 टीम की कप्तान के तौर पर बरकरार रखा है।

T20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। उसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) अपने लाडले को भारत की T20 टीम का कप्तान बना सकते हैं। चलिए उस खिलाड़ी के बारे में आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें : MLR-W vs ACT-W 18th Match Preview in Hindi: मेलबर्न रेनेगेड्स के आगे टिक पाएगी ऑस्ट्रेलिया कैपिटल वूमेन? जानें पूरी रिपोर्ट

अपने लाडले को विश्व कप के बाद कप्तान बना सकते हैं Mithun Manhas

फरवरी 2026 में टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस विश्व कप के खत्म होने के बाद मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) अपने लाडले शुभमन गिल को भारत की T20 टीम की कप्तानी सौंप सकते हैं। गिल के पास फिलहाल भारत की टेस्ट और वनडे फॉर्मेट की टीम की कप्तानी है। T20 विश्व कप के बाद उन्हें T20 फॉर्मेट के भी कप्तानी दी जा सकती है।

फिलहाल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को किसी भी तरह का कोई भी खतरा नहीं है। क्योंकि हाल ही में उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था लेकिन T20 विश्व कप खत्म होने के बाद कप्तानी में बदलाव हो सकता है।

शुभ्मन गिल बन सकते हैं भारत के अगले T20 कप्तान

फरवरी 2026 में होने वाले T20 विश्व कप के खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव के हाथ से भारत की T20 टीम की कप्तानी छिन सकती है। उसके बाद मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) शुभ्मन गिल को भारत की T20 टीम का नया कप्तान बना सकते हैं।

फिलहाल शुभमन गिल भारत की T20 फॉर्मेट की टीम के उप कप्तान है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में वही टीम की उप कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शुभ्मन गिल को लगातार T20 फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल से ऊपर खेलने का मौका दिया जा रहा है। यही वजह है कि उन्हें उप कप्तान भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का हुआ चयन, इन 2 युवाओं के पास रहेगी कमान

Read More at hindi.cricketaddictor.com