बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला था लेकिन वहां जाने से पहले ही इन्हें रोक दिया गया। माता प्रसाद पांडेय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए हमें वहां नहीं जाने देना चाहता है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का बरेली में प्रतिनिधिमंडल भेजना नौटंकी और बचकाना कदम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि, स्थानीय पुलिस ने उन्हें एक नोटिस दिया है, जिसमें उन्हें घर पर ही रहने और बरेली न जाने का निर्देश दिया गया है। मेरे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वहां (बरेली) जा रहा था। उन्होंने कहा कि, पत्र अगर कलेक्टर ने लिखा होता, तो मैं उसे स्वीकार कर लेता। फिर, बरेली के डीएम का एक पत्र आया है। उन्होंने यह भी कहा कि आपके आने से यहां का माहौल खराब होगा, इसलिए आपको यहां नहीं आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, अपनी कमियों को छिपाने के लिए, वे हमें वहां नहीं जाने दे रहे हैं। अब हम अपनी पार्टी सदस्यों से बात करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लेंगे।
वहीं, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को भी बरेली जाने से रोक दिया गया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि, बरेली में लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही है वो लोग भी देश के नागरिक हैं। उन्होंने सवाल किया कि, अगर हालात सामान्य हैं तो क्यों रोका जा रहा? ‘आखिर बरेली में पुलिस प्रशासन क्या छिपाना चाहता है’
पढ़ें :- ‘UP में जंगलराज, सरकार किसी भी संवैधानिक मूल्यों का पालन नहीं कर रही…’ बरेली जाने से रोके पर बोलीं इकरा हसन
Read More at hindi.pardaphash.com