‘2221 करोड़ रुपये मांगे, पर केंद्र ने केवल 260 करोड़ दिये…’ प्रियंका ने वायनाड त्रासदी पर राजनीति करने का लगाया आरोप

Wayanad Tragedy 2024: पिछले साल जुलाई में केरल के वायनाड त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देर रात बारिश के बाद अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन में कई घर तबाह हो गए थे। इस आपदा में 400 से भी अधिक लोग मारे गए थे। अब एक साल से ज्यादा समय बाद वायनाड त्रासदी को लेकर सियासत गरमाने लगी है। यहां से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर पीड़ितों को राहत और पुनर्वास को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दशहरा और दिवाली का बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की दी मंजूरी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वायनाड के लोगों ने एक विनाशकारी त्रासदी का सामना किया जिसके लिए करुणा, निष्पक्षता और तत्काल राहत की आवश्यकता थी। केरल ने भूस्खलन के बाद जीवन पुनर्निर्माण के लिए ₹2221 करोड़ का अनुरोध किया, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल ₹260 करोड़ स्वीकृत किए – जो ज़रूरत का एक छोटा सा अंश है। वायनाड के लोग, जिन्होंने अपने घर, आजीविका और प्रियजनों को खो दिया था, विशेष रूप से प्रधानमंत्री के दौरे के बाद, सार्थक सहायता की उम्मीद कर रहे थे। इसके बजाय उन्हें उपेक्षा ही मिली।”

प्रियंका ने आगे लिखा, ‘राहत और पुनर्वास को राजनीति से ऊपर उठना होगा। मानवीय पीड़ा को राजनीतिक अवसर नहीं माना जा सकता, और वायनाड के लोग न्याय, समर्थन और सम्मान से कम किसी चीज़ के हकदार नहीं हैं।’ बता दें कि केरल के वायनाड में 29 जुलाई की रात अचानक ऐसी भयानक प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों घर तबाह हो गए और कई दिनों तक मलबे में दबे लोगों के शवों को ढूंढ़ने का कार्य जारी रहा। इस आपदा में 400 से भी अधिक लोग मारे गए।

Read More at hindi.pardaphash.com