Market overview : आज हमारे बाजारों के लिए विदेशी संकेत ठीक-ठाक हैं लेकिन गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट है, लेकिन FIIs की कैश और वायदा में बिकवाली कम हुई है। इधर एशियाई बाजार मिलेजुले दिख रहे हैं। जापान का बाजार निक्केई करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। इस बीच शटडाउन के बाद भी अमेरिकी बाजारों में गिरावट नहीं हुई है शुक्रवार को अमेरिकी बाजारा मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
GIFT Nifty की चाल सपाट
गिफ्ट निफ्टी 24,952.50 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है। ये दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है।
अमेरिकी बाजार
वॉल स्ट्रीट के तीन अहम सूचकांकों ने गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों ने अमेरिकी सरकार के शटडाउन के दूसरे दिन प्राइवेट लेबर मार्केट के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी रही। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 78.62 अंक या 0.17% बढ़कर 46,519.72 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 4.15 अंक या 0.06% बढ़कर 6,715.35 पर और नैस्डैक कंपोजिट 88.89 अंक या 0.39% बढ़कर 22,844.05 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की बढ़त दिख रही। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी तेजी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.79 फीसदी की कमजोरी साथ ट्रेड कर रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अक्टूबर को 1,605 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2916 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
Read More at hindi.moneycontrol.com