सीईओ यमुना अथॉरिटी राकेश सिंह को योगी सरकार ने दिया दशहरा गिफ्ट, रिटायरमेंट से पहले आया ये बड़ा आदेश

ग्रेटर नोएडा: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ (Yamuna Authority CEO) आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह (IAS officer Rakesh Kumar Singh) का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। योगी सरकार (Yogi Government) ने रिटायरमेंट की दिन ही दशहरे का तोहफा देते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि उनका रिटायरमेंट मंगलवार को होना था, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी सेवा को लगातार बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel) से अनुमति भी प्राप्त की है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने त्योहारों से पहले यात्रियों को दिया बड़ा गिफ्ट, अब AC बसों का सफर हुआ सस्ता

सरकार के तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राकेश कुमार सिंह (Rakesh Kumar Singh) अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ( CEO) के रूप में 30 सितंबर 2026 तक पदस्थ रहेंगे। उनके नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority)  क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

यमुना क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे, जेवर एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है, जो इस क्षेत्र के विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी की योजना भी प्रस्तावित है। इन दोनों परियोजनाओं के साथ ही यमुना विकास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक योजनाएं भी कार्यान्वित हो रही हैं।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इन विकास कार्यों को समय से पूरा कराने और क्षेत्र के प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व और अनुभव की आवश्यकता है, इसीलिए उनका कार्यकाल बढ़ाकर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों को निरंतरता और मजबूती प्रदान की जाएगी। राकेश कुमार सिंह (Rakesh Kumar Singh) के कार्यकाल विस्तार से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने फिर 16 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, 11 जिलों के बदले एसपी

Read More at hindi.pardaphash.com