नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता जिनके नेतृत्व में लगभग 90 चुनाव कांग्रेस पार्टी हारी, उनकी हताशा निराशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आरोपों की राजनीति को इन्होंने अपना आभूषण बना लिया है और जब चुनाव आयोग इन आरोपों को सत्यापित करने के लिए कहती है तो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।
पढ़ें :- देश के Yuva, Students, Gen Z, संविधान को बचाएंगे और लोकतंत्र की करेंगे रक्षा: राहुल गांधी
इसके साथ ही कहा, राहुल गांधी, आज की प्रेस वार्ता में Hydrogen Bomb फोड़ने वाले थे, फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा, वो भी फुस्स हो गई। चुनाव आयोग ने कहा है कि ऑनलाइन किसी भी वोट को नहीं काटा जा सकता है और बगैर किसी की बात सुने उसका वोट नहीं काटते, उस पर निर्णय नहीं करते।
राहुल गांधी, आज की प्रेस वार्ता में Hydrogen Bomb फोड़ने वाले थे, फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा, वो भी फुस्स हो गई।
चुनाव आयोग ने कहा है कि ऑनलाइन किसी भी वोट को नहीं काटा जा सकता है और बगैर किसी की बात सुने उसका वोट नहीं काटते, उस पर निर्णय नहीं करते।
2023 में आलंद विधानसभा में… pic.twitter.com/a7xhS6vPDc
पढ़ें :- राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा-वोट ऑनलाइन नहीं किए जा सकते हैं डिलीट
— BJP (@BJP4India) September 18, 2025
2023 में आलंद विधानसभा में नाम काटने के असफल प्रयास किए गए। इस पर चुनाव आयोग ने ही FIR करने को कहा था। चुनाव आयोग ने मोबाइल नंबर और IP एड्रेस पहले ही उपलब्ध करा दिया है। इतना सब करने के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक की CID ने अब तक क्या किया? रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा कांग्रेस के उम्मीदवार ने ही जीता था। तो क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके जीता था?
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब चुनाव आयोग आरोपों पर शपथ पत्र देने को कहती है तो ये मुकर जाते हैं। गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। आरोप लगाने के बाद माफी मांगने का काम और कोर्ट से फटकार खाने का काम राहुल गांधी का हो गया है। हर मामले में इनको फटकार ही लगी है।
पढ़ें :- चुनाव आयोग में हमारे आदमी, अब अंदर से हमें ‘वोट चोरी’ की मिलने लगी है जानकारी : राहुल गांधी
Read More at hindi.pardaphash.com