Nepal violence: नेपाल हिंसा को लेकर मनीषा कोइराला का छलका दर्द , पोस्ट कर लिखी ये बात

नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर यूथ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद मामला शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस भड़द में न जाने कितने लोगों की जान चली गयी है। इस तबाही को लेकर अभिनेत्री मनीषा कोइराला का दर्द छलक गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। मनीषा ने एक जूते की फोटो पोस्ट किया है जिसमें खून लगा हुआ है। इसके साथ ही नेपाली भाषा  कैप्शन दिया है  ‘आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो — जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो. यानी आज नेपाल के लिए एक काला दिन है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।

पढ़ें :- Bigboss Maha Twist : Bigg Boss 19 के घर में नई एंट्री से मचा हंगामा, एलिमिनेशन से बची ये स्ट्रॉन्ग कन्टेस्टेंट
पढ़ें :- Bigboss 19 : बिग बॉस 19 में सलमान खान ने उठाया पंजाब बाढ़ का मुद्दा, खाने की बर्बादी पर दी सीख

नेपाल से क्या मनीषा कोइराला का कनेक्शन?

मनीषा कोइराला नेपाल की राजधानी काठमांडू  में जन्मी थी । एक्ट्रेस के दादा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री और पिता प्रकाश कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. 1989 में मनीषा ने नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुभाष घई की फिल्म सौदागर से मनीषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके साथ भी मनीषा नेपाली लड़कियों की वेशयावृति और तस्करी रोकने का काम भी कर रही हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com