बीजेपी एमपी राजीव प्रताप रूडी का निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला, बोले- वे अहंकारी और खुद में सरकार हैं,मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं

नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी (BJP MP Rajiv Pratap Rudy) ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को अहंकारी बताया है। इतना ही नहीं, राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने यहां तक कहा कि संसद के अंदर सरकार से इतर निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  खुद में सरकार हैं, लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। मैं इंडिपेंडेंट हूं।

पढ़ें :- जगदीप धनखड़ ने उप-राष्ट्रपति आवास खाली कर INLD चीफ अभय चौटाला के फॉर्म हाउस में हुए शिफ्ट

राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने ये बातें एक इंटरव्यू में कही हैं। इस इंटरव्यू में रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव (Delhi Constitution Club Election)  को लेकर सवाल पूछे गए थे। सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा कि निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  अकेले दम पर ही संसद चलाना चाहते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में निशिकांत दुबे रूडी के सामने खड़े भाजपा के ही संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) का प्रचार कर रहे थे। वीडियो इंटरव्यू में राजीव प्रताप रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव (Delhi Constitution Club Election)  को लेकर सवाल पूछा जा रहा था। इसमें उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में उनकी पार्टी ही उनके खिलाफ थी। आगे पूछा गया कि क्या ऐसा भी था कि गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने उनके खिलाफ प्रचार किया?

इसके जवाब में राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने कहा कि यह गलत सूचना एक व्यक्ति द्वारा फैलाई गई, जो सोचते हैं कि वह बतौर सांसद संसद को नियंत्रित करते हैं। वह संसद में ऐसे ही शो चलाते हैं। इन्हीं शख्स से गृहमंत्री का नाम इस मामले में उछाला था। इस पर इंटरव्यू करने वाला रूडी से पूछता है कि क्या आप निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  की बात कर रहे हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि आपको कैसे पता कि मैं दुबे की बात कर रहा हूं? फिर आगे वह कहते हैं कि मुझे लगता है आप सही हैं। राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) आगे कहते हैं कि कभी-कभी कुछ लोग अहंकारी हो जाते हैं। फिर पूछा जाता है कि वह एक साथी सांसद हैं और आपकी ही पार्टी के हैं।

इस पर रूडी कहते हैं कि वह संसद में शो चलाते हैं। वह इस बात का दावा करते हैं। उन्होंने ही तय किया था कि मुझे दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव (Delhi Constitution Club Election) नहीं जीतना चाहिए। इसके आगे रूडी से पूछा जाता है कि आखिर निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  को आपसे प्रॉब्लम क्या है? इसके जवाब में भाजपा सांसद कहते हैं कि उनकी समस्या है कि वह शो चलाना चाहते हैं।

सरकार से इतर वह खुद में एक सरकार हैं और मैं उनकी इस सरकार का हिस्सा नहीं हूं । रूडी ने आगे कहा कि दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में उन्हें अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा (JP Nadda) का पूरा समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की। इसके पीछे निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ही थे।

पढ़ें :- गृहमंत्री को लेकर टीएमसी सांसद का विवादित बयान, अमित शाह को सिर काटने की कही बात

Read More at hindi.pardaphash.com