क्या हो गई Rashmika Mandanna की सगाई? विजय संग अफेयर की अफवाहों के बीच उंगली में दिखा रिंग

एक्ट्रेस राश्मिका मंदना एक बार फिर ख़ाबों में बनी  हुई है इस बार वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में  बनी हुई है।बता दें एक्ट्रेस की  सगाई को लेकर अफवाहें फैली हुई हैं। रेश्मिका हाल ही में SIIMA अवॉर्ड के लिए दुबई गई थी। यहां वो हाथ की रिंग फिंगर में एक अंगूठी पहने हुए दिखाई दी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अफवाह उड़ने लगी है। जिसमें उन्होंने कहा कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

पढ़ें :- The Bengal Files X Review: ‘फिल्म सभी देशवासियों को देखनी चाहिए’, विवेक अग्निहोत्री की मूवी ने जीता लोगों का दिल

लव रिलेशनशिप की अफवाह

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा खुलेआम एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले हुए दिखाई दिए। इसके बाद से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। इसी बीच रश्मिका और विजय SIIMA अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। जिसने उनके लव रिलेशनशिप की अफवाह को और हवा दे दी।

रश्मिका ने पहनी रिंग फिंगर में अंगूठी

इन अफवाहों के बीच रश्मिका ने दुबई में अवॉर्ड शो के दौरान अपनी नई एक्सेसरीज से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें रश्मिका अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसकी वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को शादी के लिए प्रपोज किया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

पढ़ें :- Baaghi 4: ‘बागी 4’ तो ट्रेलर है! टाइगर श्रॉफ की ये 5 अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

 

Read More at hindi.pardaphash.com