लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी का आठ लाख रुपये का चालान कर दिया गया। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान ये बातें बताई हैं। उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख का चलान किया गया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं और पुलिस पैसा वसूल रही है। दरअसल, अखिलेश यादव के पास एक पीड़ित अपनी गाड़ी के हुए चालान की समस्या लेकर पहुंचा था, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी के हुए चालान के बारे में जानकारी दी।
पढ़ें :- शिक्षक दिवस पर CM ने अध्यापकों को दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा
अखिलेश यादव ने जीएसटी के दरों में हुए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ये सब चुनाव को देखकर किया जा रहा है। मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है। ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं। चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा।
साथ ही कहा, छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अपमानजनक है। इस सरकार में सभी लोग दुखी हैं। जो अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई चला है वो दुःख पहुंचा रहा है। यह परिषद और वाहिनी की लड़ाई है, जो कुर्सी पर बैठे हैं वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं रहे हैं। आप सब जानते हैं कि, भाजपा के कितनों का भविष्य खाकर कुर्सी पर बैठ गए। तो स्वाभाविक है कि, अखिल भारतीय वीडियो पिटाई देखकर छात्र दुखी हो रहे होंगे।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि जुगाड़ आयोग भाजपा के लिए वोटों का इंतजाम कर रहा है। अब उनकी चोरी पकड़ी जा चुकी है। ये लोग देश के साथ धोखा कर रहे हैं। जब जुगाड़ आयोग ही धोखा करे तो लोग कहां जाएं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के अब गिनती के दिन ही बचे हैं। ये जल्दी ही जाने वाले हैं। कहा कि प्रधानी के चुनाव में बिल्कुल भी वोट चोरी नहीं हो पाएगी।
पढ़ें :- मैं कभी भी नहीं भूल सकता…अखिलेश यादव ने ‘टोंटी चोरी’ के लगाए गए आरोपों पर पूर्व IAS अधिकारी पर दिया बड़ा बयान
Read More at hindi.pardaphash.com