Nitish Katara Murder Case : नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर शादी रचाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

गाजियाबाद: यूपी के बाहुबली नेता व पूर्व मंत्री डीपी यादव (DP Yadav) के बेटे विकास यादव (Vikas Yadav) ने शादी रचा ली है। विकास यादव बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड (Nitish Katara Murder Case) का दोषी है। कोर्ट ने उसे 25 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में वह जेल में सजा काट रहा है। हालांकि, पैरोल पर जेल से बाहर आकर उसने शादी कर ली है। विकास यादव (Vikas Yadav)  ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी हर्षिका यादव (Harshika Yadav) से विवाह किया है। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। शादी की तस्वीरों में बेटे के साथ डीपी यादव भी पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- शिक्षक दिवस पर CM ने अध्यापकों को दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा

काट रहा है 25 साल की सजा

विकास यादव (Vikas Yadav)  2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड (Nitish Katara Murder Case)  में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे 25 साल कैद की सजा सुनाई थी। अब तक वह 23 साल से अधिक की सजा काट चुका है। विवाह के लिए उसे पैरोल दी गई थी।

Vikas Yadav convicted in Nitish Katara murder case got married

विकास यादव (Vikas Yadav)  की शादी की खबर जैसे ही सामने आई, नीतीश कटारा हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया। दरअसल, नीतीश कटारा हत्याकांड उस दौर में मीडिया और कोर्ट दोनों में सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा था। गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर विकास और हर्षिका की सादे समारोह में शादी हुई। इसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए।

पढ़ें :- पति नहीं लाया समोसा तो पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवाया- देखे वीडियो

क्या था नीतीश कटारा हत्याकांड?

यह मामला फरवरी 2002 का है। नीतीश कटारा का विकास यादव (Vikas Yadav)  की बहन भारती यादव से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि इसी रिश्ते को लेकर विकास यादव (Vikas Yadav)  और उसके भाई विशाल यादव नाराज थे। 16-17 फरवरी 2002 की रात एक शादी समारोह से नीतीश को अगवा किया गया।

नीतीश कटारा की इसके बाद निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को दोषी करार दिया गया। मामले में विकास को 25 साल कैद की सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने माना ऑनर किलिंग

नीतीश कटारा हत्याकांड पर ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि नीतीश की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि यादव परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा को आहत मानते हुए नीतीश को मौत के घाट उतार दिया गया। इसे ऑनर किलिंग माना गया।

पढ़ें :- ‘स्मार्ट ब्लैकबोर्ड’, ‘स्मार्ट क्लासरूम’ से ज्यादा जरूरी है ‘स्मार्ट’ शिक्षक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

चचेरे भाई ने किया पोस्ट

विकास यादव की पैरोल अवधि पहले ही खत्म हो रही थी। शादी के नाम पर पैरोल बढ़ाने की अर्जी दी गई। कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी। विकास के ताऊ श्याम सिंह यादव के बेटे विक्रांत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शादी की जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में वह नवदंपती जोड़े को शादी की बधाई दे रहा है।

कौन है हर्षिता?

विकास यादव की दुल्हन हर्षिका की उम्र 28 वर्ष है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। हर्षिका ने शिकोहाबाद से स्नातक तक की पढ़ाई की है। अभी वह एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं। हर्षिका के पिता का नाम उदयराज सिंह है। वह शिकोहाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com