Portugal Train accident :  पुर्तगाल में रेलवे केबल कार दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत , 18 घायल

Portugal Train accident :  पुर्तगाल ने लिस्बन में एक प्रतिष्ठित रेलवे केबल कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। 18 घायलों में से पाँच की हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, लिस्बन में बुधवार शाम (स्थानीय समयानुसार) एक ऐतिहासिक फनिक्युलर, एलेवेडोर दा ग्लोरिया, पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पढ़ें :- Ukrainian President Zelensky France Visit  : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जंग के बीच पहुंचे फ्रांस

यह दुर्घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर एक केबल टूट गई, जिससे फनिक्युलर नियंत्रण खो बैठा और पास की एक इमारत से जा टकराया।

140 वर्ष पुरानी ग्लोरिया फनिक्युलर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने इसे “हमारे शहर के लिए दुखद दिन” कहा।

एलेवेडोर दा ग्लोरिया (Elevedor da Glória), 1885 में निर्मित एक सौ साल पुराना केबल रेलवे, लिस्बन की सबसे प्रतिष्ठित परिवहन प्रणालियों (Transportation Systems)में से एक है, जो रेस्टोरैडोर्स स्क्वायर को सुंदर बैरो ऑल्टो इलाके से जोड़ता है। इसकी दो-कार प्रणाली खड़ी पहाड़ियों पर चढ़ती है और स्थानीय लोगों और शहर के लाखों वार्षिक पर्यटकों, दोनों को सेवा प्रदान करती है।  प्रत्येक ट्राम में 42 यात्री बैठ सकते हैं और इसका संचालन लिस्बन के सार्वजनिक परिवहन संचालक कैरिस द्वारा किया जाता है।

पढ़ें :- Amit Kshatriya NASA: भारतीय-अमेरिकी अमित क्षत्रिय नासा के ‘अन्वेषण-केंद्रित’ एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

Read More at hindi.pardaphash.com