नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) से कहा कि भारत और चीन को टैरिफ के नाम पर धमकाना बंद करें। उन्होंने कहा कि दोनों (India-China ) देश डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
पढ़ें :- US Recession Warning : अमेरिका खुद गंभीर मंदी की कगार पर खड़ा है, मूडीज ने जारी की चेतावनी
चीन की विक्ट्री डे परेड (Victory Day Parade) में शामिल होने के बाद बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि ट्रम्प, भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते। रूसी राष्ट्रपति (Russian President) ने कहा कि भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का कोई नेता कमजोरी दिखाएगा तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत, चीन और रूस पार्टनर हैं। इन देशों में 1.5 अरब लोग और मजबूत अर्थव्यवस्था है। कोई इन्हें सजा देने की बात नहीं कर सकता।
बता दें कि ट्रम्प भारत पर कई बार आरोप लगा चुके हैं कि भारत रूसी तेल खरीदता है और यूक्रेन जंग को रूस का साथ दे रहा है। ट्रम्प अपने टैरिफ को जंग सुलझाने वाला हथियार बताते हैं। ट्रम्प ने बुधवार को द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में कहा था कि इस (टैरिफ) नीति की वजह से अमेरिका को ताकत मिलती है। ट्रम्प ने टैरिफ को जादुई हथियार कहा और दावा किया इसके जरिए उन्होंने 7 जंग रोकी हैं।
ट्रम्प रूढ़िवादी मानसिकता वाले इंसान : पुतिन
पुतिन ने अमेरिका के रवैये को पुराना और रूढ़िवादी मानसिकता वाला बताया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक युग अब खत्म हो चुका है। अमेरिका को समझना होगा कि वह अपने पार्टनरों से ऐसी भाषा में बात नहीं कर सकता। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में तनाव कम होगा और सामान्य राजनीतिक बातचीत फिर शुरू होगी। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है और चीन अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा है।
पढ़ें :- भारत ने अब टैरिफ में पूरी कटौती करने की पेशकश की लेकिन…ट्रंप ने किया दावा
Read More at hindi.pardaphash.com