Bijuria News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज, वरुण-जान्हवी ने दिखाए मूव्स

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिनेत्री जान्हवी कपूरी (Jhanvi Kapoor) की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। ये सोनू निगम के साल 1999 में आए ‘बिजुरिया’ (Bijuria) गाने का रीक्रिएशन है। जिसे तेज तर्रार संगीत के साथ फिल्म में पेश किया गया है। यह एक डांस सॉन्ग है।

पढ़ें :- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर जारी, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने जीता दिल

गाने में दिखे वरुण और जान्हवी के जबरदस्त मूव्स

गाने की शुरुआत में मनीष पॉल (Manish Paul) पगड़ी लगाए नजर आते हैं। गाने की जो शुरुआती लाइन्स हैं वो कहीं न कहीं आपको ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (Badrinath Ki Dulhania) के टाइटल ट्रैक की याद दिलाती हैं। इसके बाद गाने में वरुण धवन (Varun Dhawan) की एंट्री होती है और वो अपने डांस मूव्स दिखाते हैं। गाने में फिर जान्हवी भी साड़ी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती दिखती हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट नजर आती है, जिसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी दिखाई देते हैं।

1999 में आए सोनू निगम के हिट सॉन्ग का है रीक्रिएशन

ये गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक अल्बम ‘मौसम’ के गीत ‘बिजुरिया’ का रीएक्रिएशन है। जब ये गाना रिलीज हुआ था तो काफी हिट रहा था। गाने में सोनू निगम की आवाज और उनका डांस काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है।

‘कांतारा 2’ से होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर

वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 2’ से होगी।

Read More at hindi.pardaphash.com