India vs Japan Hockey Match Highlights: हॉकी एशिया कप 2025 में आज हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जापान को हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। बिहार के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने दो और मंदीप सिंह ने एक गोल दागे। इससे पहले शुक्रवार को एक कड़े मुक़ाबले में चीन को 4-3 से मात दी थी।
पढ़ें :- IND vs JPN Asia Cup: आज हॉकी एशिया कप में भारत की जापान से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
जापान के खिलाफ एशिया कप मैच में भारत ने शुरुआत से दबदबा बनाए रखा। पहले क्वार्टर में मंदीप सिंह ने पहला गोल (4′) करके भारत का खाता खोला। बाएं फ़्लैंक से शानदार मूव, गेंद इस अनुभवी खिलाड़ी के पास पहुंची, जिन्होंने कई डिफेंडरों के बावजूद संयम बनाए रखा और शानदार गोल किया। दूसरा गोल (5′) कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। इस तरह से भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर से ही हुआ। भारत को दोबारा पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इस मौके पर गोल कर दिया।
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। कोई भी टीम गोल दागने में सफल नहीं रही। इस तरह से भारत ने 2-0 से बढ़त बनाए रखी। हालांकि, हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी करते हुए पहला गोल (38′) किया। कृष्णन पाठक को छकाते हुए कोसेई कवाबे ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा। वहीं, तीसरा क्वार्टर खत्म होते-होते भारतीय कप्तान (45′) ने गोल दागकर बढ़त को 3-1 कर दिया।
चौथे और अंतिम क्वार्टर के आखिरी समय में कोसेई कवाबे ने दूसरा गोल (59′) करके स्कोर को 2-3 कर दिया। लेकिन, भारत ने मैच को 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस के साथ भारत ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पढ़ें :- Hockey Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से दी मात, अब फाइनल में चीन से मुकाबला
Read More at hindi.pardaphash.com