सीएनटी एक्ट उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री सहित दस पर दोष सिद्ध, शनिवार को कोर्ट सुनाई गी सजा

रांची। जमीन की खरीद बिक्री में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करने के 15 वर्ष पुराने मामले में झारखण्ड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर दोष सिद्ध हो गया है। शुक्रवार को कोट ने पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी सहित दस लोगों को मामले में दोषी पाया है। वहीं एक आरोपी गोवर्धन बैठा साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया है। 30 अगस्त शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सजा की बिंदू पर सुनवाई होगी।
अजय दयाल- सीबीआई की विशेष अदालत ने सीएनटी एक्ट उल्लंघन के 15 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, पत्नी मेनन एक्का, रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात, राज किशोर सिंह, फिरोज अख्तर, ब्रजेश मिश्रा, अनिल कुमार, मणिलाल महतो, परशुराम केरकेट्टा और ब्रजेश्वर महतो को दोषी करार दिया गया है। वही एक आरोपी गोवर्धन बैठा को बरी कर दिया गया है। एनोस एक्का पर झारखंड में मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और फर्जी पते पर आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री करने का गंभीर आरोप है। प्रशासनिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदारी की गयी थी। पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम से रांची के हिनू में 22 कट्ठा, ओरमांझी में 12 एकड़, नेवरी में 4 एकड़ और चुटिया के सिरम टोली मौजा में 9 डिसमिल जमीन की खरीदारी की गयी थी। इन सभी जमीनों की खरीदारी मार्च 2006 से मई 2008 के बीच की गयी थी।

पढ़ें :- आज हमारी चर्चा productive भी थी और purposeful भी…भारत और जापान के बीच हुए अहम समझौते पर बोले पीएम मोदी

Read More at hindi.pardaphash.com