VIDEO: पटना में कांग्रेसियों और भाजपाइयों के बीच जमकर चले लाठी डंडे और पथराव, PM मोदी को गाली देने पर आक्रोश

Congress-BJP Workers Fight in Patna: पटना, बिहार: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जब भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, भाजपा के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिये जाने का विरोध करने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से हिसंक झड़प हो गयी।

पढ़ें :- कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चंडीगढ़ में सड़कों पर लगाया कमल का फूल- देखे वीडियो
पढ़ें :- कांग्रेस जिला कार्यालय की छत गिराकर गेट पर लिखा श्री हरी कुटी निवास, कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट पर पेंट कर लगाया ताला

पटना में कांग्रेस कार्यालय के सामने शुक्रवार को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं। साथ ही दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस झड़प पर भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा, ‘बिहार का हर बेटा एक मां के अपमान के लिए कांग्रेस को करारा जवाब देगा। हम इसका बदला लेंगे।’ कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहा, ‘इसका करारा जवाब दिया जाएगा। यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। नीतीश कुमार ग़लत कर रहे हैं।’

पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार

पीएम मोदी को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनको मां की गाली देने वाले शख्स के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात छापेमारी कर आरोपी रिजवी उर्फ राजा को दरभंगा में पकड़ लिया गया। शुक्रवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जा सकती है। आरोप है कि राजा ने ही मंच से खड़े होकर पीएम मोदी को गाली दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रिजवी दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला है। बीते बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए थे।

इस घटना के बाद एनडीए गठबंधन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्र व राज्य सरकार मंत्रियों ने राहुल व तेजस्वी से माफी की मांग की है। राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को दरभंगा के डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

पढ़ें :- दिल्ली में मतदान के बीच बुर्के पर जमकर बवाल; सीलमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Read More at hindi.pardaphash.com