Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की सैनी सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना पर मुहर लगी। यह योजना 25 सितंबर से लागू होगी। इस योजना के तहत अब महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपये मिलेंगे।
पढ़ें :- Video Viral : बाइक सवार मनचलों ने सरेराह महिलाओं से छेड़खानी की, करतूत कैमरे में कैद, पुलिस एक्शन के बाद बदली आरोपियों की चाल
कैबिनेट की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना पर मुहर लगने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा।
उन्होंने बताया कि, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 25 सितंबर को हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इस योजना में पहले उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी आर्थिक आय एक लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
पढ़ें :- बग़ैर अपने संगठन को मजबूत किए, बिना जिलाध्यक्षों को अहमियत दिए, सत्ता में मजबूती से वापसी नहीं कर सकते: खरगे
Read More at hindi.pardaphash.com