अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) के दूसरे ट्रस्टी और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा (King of Ayodhya Vimlendra Mohan Mishra) का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे 71 साल की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम योगी ने शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने गोरखपुर में मानबेला एवं राप्तीनगर विस्तार योजना में कल्याण मंडपम् का किया उद्घाटन
सीएम ने एक्स पर लिखा कि ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं…
पढ़ें :- यूपी न्यायिक सेवा संघ का 42वां सम्मेलन: CM योगी बोले-सुशासन के लिए न्याय को सुगम और त्वरित बनाना होगा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2025
बता दें कि 5 फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के तरफ से संसद सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन में विमलेंद्र मोहन मिश्र को स्थाई सदस्य के रूप में नामित किया गया था। उनके निधन पर ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया है।
पढ़ें :- नगर विकास विभाग के कार्यों की सीएम योगी ने की समीक्षा, विकसित होंगी नगर पालिकाएं
Read More at hindi.pardaphash.com