जब तक बंगाल में TMC की सरकार रहेगी, तब तक यहां का विकास अवरुद्ध रहेगा: पीएम मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक विशाल ​जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं, जब दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। कोलकाता नए रंग में, नई रौनक के साथ सज रहा है। आस्था और आनंद के पर्व के साथ जब विकास का पर्व भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। यहां से कुछ ही दूरी पर मुझे कोलकाता मेट्रो और हाइवे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है।

पढ़ें :- TMC-कांग्रेस समेत अन्य दल तुष्टिकरण के आगे टेक चुके हैं घुटने, ये सत्ता की भूख के लिए घुसपैठ को दे रहे बढ़ावा: पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है।इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। क्योंकि BJP मानती है, BJP की श्रद्धा है-जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा। बीते 11 वर्षों में केंद्र की BJP सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद दी है। बंगाल में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की UPA सरकार ने अपने 10 साल में दिया था। उससे 3 गुना से ज्यादा पैसा हमारी भारत सरकार ने बंगाल को दिया है। रेलवे के लिए भी बंगाल का बजट पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है।

लेकिन, बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। चुनौती ये कि बंगाल के लिए जो पैसा हम राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं…उसका ज्यादातर हिस्सा यहां लूट लिया जाता है। वो पैसा TMC काडर पर खर्च होता है। इसलिए गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं में बंगाल… देश के दूसरे राज्यों से पिछड़ा हुआ है। कुछ साल पहले पड़ोस में असम और त्रिपुरा के भी यही हाल थे। लेकिन जबसे असम और त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनी है, गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां जनता को मिलने लगा है। आज इन राज्यों में हर घर जल का काम तेजी से चल रहा है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हर गरीब को मिल रहा है। गरीबों के पक्के घर बन रहे हैं।

पीएम ने कहा, बंगाल में भी जनता तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां भी भाजपा सरकार होनी चाहिए। ये अब तय है-TMC जाएगी, भाजपा आएगी। जब तक बंगाल में TMC की सरकार रहेगी…तब तक बंगाल का विकास अवरुद्ध रहेगा, रुका रहेगा।इसलिए आज बंगाल का जन-जन कह रहा है… TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा। उन्होंने आगे कहा, ये वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती का 125वां है। भाजपा का तो जन्म ही डॉ. मुखर्जी के आशीर्वाद से हुआ है। वे भारत के औद्योगिक विकास के जनक रहे हैं।
दुर्भाग्य से कांग्रेस ने उन्हें कभी इसका श्रेय नहीं दिया। देश के पहले उद्योग मंत्री के रूप में भारत की पहली industrial policy उन्होंने ही बनाई थी। उनकी नीतियों में बंगाल की इस धरती की कुशलता थी, यहां का अनुभव था। अगर हम उस नीति पर चले होते, तो देश की तस्वीर कुछ और होती।

साथ ही कहा, भाजपा जो संकल्प लेती है, वो सिद्ध करके दिखाती है। इसका ताजा प्रमाण अभी हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। हमारी सेना ने सीमापार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया। हमारी सेनाओं ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है। भारत की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी शक्ति Made In India अस्त्र-शस्त्र की रही है। मुझे गर्व है कि भारत की सेना को ताकत देने में बंगाल के इस इलाके की भूमि का बहुत बड़ा योगदान है।

पढ़ें :- अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है, तो कोई भी नहीं होना चाहिए कार्रवाई से बाहर: पीएम मोदी

 

Read More at hindi.pardaphash.com