रूस में हुआ बड़ा धमाका, 20 की मौत 134 लोग घायल

नई दिल्ली। रूस में सोमवार को एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं 134 लोग घायल है। रूस की आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ था। हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 134 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है। जिनम कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र के गवर्नर पावेल मालकोव ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को फैक्ट्री की एक कार्यशाला में आग लगने के कारण हुआ।

पढ़ें :- Russia Banned WhatsApp Calls : ट्रंप और पुतिन की बैठक के पहले रूस का बड़ा फैसला वॉट्सएप मैसेजिंग एप्प किया बैन

रूसी मीडिया रिपोर्टों से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आग का कारण क्या था और फैक्ट्री में किस तरह का उत्पादन हो रहा था। आधिकारिक रूसी सूत्रों ने घायलों की खोज और इलाज के प्रयासों के अलावा कोई अन्य विवरण साझा नहीं किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह एक विस्फोटक फैक्ट्री था, लेकिन इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।
स्थानीय आपातकालीन सेवा मुख्यालय ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा है कि 18 अगस्त तक इस आपातकालीन घटना के परिणामस्वरूप 20 लोगों की मौत हो चुकी है। 134 लोग घायल हैं, जिनमें से 31 मरीज रियाजान और मॉस्को के अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 103 मरीजों का इलाज चल रहा है। फैक्ट्री का कुछ हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है। वहीं आपातकालीन मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि फैक्ट्री का कुछ हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है और बचावकर्मी खोजी कुत्तों की मदद से मलबे को हटाने में जुटे हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com