Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: बढ़ने वाला है यमुना का जलस्तर, खोले गए हथिनी बैराज के 18 गेट

आज ‘वोट अधिकार यात्रा’ का दूसरा दिन है। 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से इसकी शुरुआत हुई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। लोकसभा में आज विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा होने वाली है। राजधानी दिल्ली में जल्द ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने वाला है क्योंकि हथिनी बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं।

बिहार में चल रहे SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप विपक्ष द्वारा लगाया गया है, इस पर चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी गई है। इस पर तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से तबाही मची हुई है।

—विज्ञापन—

चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com