रांची। स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के श्राद्ध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेता शामिल हुए। उनके साथ ही झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी दलों के नेता रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव पहुंच रहे हैं। नेमरा शिबू सोरेन का पैतृक गांव है, जहां पांच अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत राज्यसभा सांसद को मुखाग्नि दी थी। शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म पूरे रीति-रिवाज के साथ हेमंत सोरेन ने पूरी की।
शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी। रेवंथ रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव नेमरा गांव पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे। बाबा रामदेव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
पढ़ें :- भाजपा के दो सांसद आमने-सामने लड़ेगे चुनाव, राजीव प्रताप रूडी या संजीव बलियान कौन जितेगा चुनाव
गुरुजी के नाम से स्थापित की स्मृति दीर्घा
गुरुजी के नाम से प्रख्यात शिबू सोरेन के जीवन और योगदान की स्मृति में एक विशेष प्रदर्शनी और स्मृति दीर्घा भी स्थापित की गयी है। इस प्रदर्शनी में दुर्लभ तस्वीरें, ऐतिहासिक दस्तावेज और उनके राजनीतिक जीवन के प्रमुख पड़ाव प्रदर्शित किये जायेंगे, जिनमें आदिवासी कल्याण और जनसेवा में उनके योगदान पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
Read More at hindi.pardaphash.com