पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस दौरान हर पार्टी अपने को मजबूत करने में जुटी है। कई राजनैतीक पार्टीयां भी कई फिल्म स्टारों से संपर्क कर उनसे चुनाव लड़ने के लिए मना रही है। ऐसे में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करना उनका चुनाव लड़ने की अटकले तेज कर दी है, लेकिन गुरुवार को खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा खेसारी लाल ने साफ किया कि ये एक निजी मुलाकात थी और इसमें राजनीति की कोई बात नहीं हुई। वो हीरो के तौर पर ही ठीक है और उनके चुनाव लड़ने की कोई संभावना भी नहीं है। उन्होने कहा कि उसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करेंगे जो उन्हें सम्मान देगा।
पढ़ें :- Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान ने छोड़ा NDA का साथ, बोले- मैं अब अकेले लडूंगा चुनाव
खेसारी लाल यादव ने बताया कि वे तेजस्वी यादव से इसलिए मिले क्योंकि उनके बीच पुराने संबंध हैं। उनकी बातचीत सिर्फ औपचारिक और निजी थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसमें राजनीति का कोई एंगल नहीं था, कोई राजनीतिक पहलू नहीं था। खेसारी लाल ने यह भी साफ किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो हीरो के तौर पर ही ठीक है। वे अभिनेता के रूप में ही खुश हैं। उनसे पूछा गया कि वे किस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, तो उन्होंने कहा क जो सम्मान देगा, मैं उसके लिए प्रचार करूंगा। यह मायने नहीं रखता कि वह किस पार्टी से है। वे सिर्फ उसी पार्टी का समर्थन करेंगे जो उन्हें इज्जत देगी, चाहे वह कोई भी पार्टी हो। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों के बीजेपी के साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ है। एसआईआर के बारे में उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत हो रहा है, तो गलत का विरोध होना चाहिए।
Read More at hindi.pardaphash.com