Stocks to Watch: गुरुवार, 14 अगस्त को शेयर बाजार में 13 बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी, जिनके ताजा नतीजे और डील्स से हलचल बढ़ सकती है। इसमें BPCL, Vishal Mega Mart से लेकर IRCTC तक शामिल हैं। कई कंपनियों ने तिमाही मुनाफे में मजबूत बढ़त दिखाई है, जबकि कुछ को दबाव का सामना करना पड़ा है।
सरकारी तेल कंपनी BPCL काजून तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 103.11 % बढ़कर ₹6,124 करोड़ हो गया। इस बढ़ोतरी की वजह कच्चे तेल (Crude Oil) का कम दाम रहा। रेवेन्यू 1.2% बढ़कर ₹1.13 लाख करोड़ रहा। मार्जिन 7% से बढ़कर 8.6% हो गया।
विशाल मेगा मार्ट का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 37.3% बढ़कर ₹206 करोड़ हो गया। कंपनी की आय 21% बढ़कर ₹3,140.3 करोड़ और EBITDA 25.6% की वृद्धि के साथ ₹459 करोड़ पर पहुंचा। मार्जिन 14% से बढ़कर 14.6% रहा।
आईआरसीटीसी ने जून 2025 में समाप्त पहली तिमाही में 7.4% की बढ़त के साथ ₹331 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी की आय 11.8% बढ़कर ₹1,159.6 करोड़ रही और EBITDA 5.8% बढ़कर ₹396 करोड़ पर पहुंचा। मार्जिन 33.5% से बढ़कर 34.2% हो गया।
Jain Irrigation Systems Limited ने बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से ₹135 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट ‘मागेल त्याला सौर कृषि पंप योजना/PM-KUSUM B’ के तहत मिलेगा।
जुबिलेंट फूडवर्क्स का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 29.5% बढ़कर ₹66.7 करोड़ रहा। आय 18.2% बढ़कर ₹1,702 करोड़ और EBITDA 16.3% की वृद्धि के साथ ₹323.5 करोड़ रहा। मार्जिन 19.3% से घटकर 19% पर आ गया।
एंड्यूरेंस टेक का शुद्ध लाभ 11% बढ़कर ₹226.4 करोड़ रहा। कंपनी की आय 17.5% बढ़कर ₹3,319 करोड़ और EBITDA 18.8% बढ़कर ₹444 करोड़ पर पहुंचा। मार्जिन 13.2% से बढ़कर 13.4% हो गया।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने सालाना आधार पर 79% की बढ़त के साथ ₹150 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। आय 18.9% बढ़कर ₹1,281 करोड़ और EBITDA 11% बढ़कर ₹323.9 करोड़ रही। मार्जिन 27.1% से घटकर 25.3% हो गया।
सूर्या रोशनी के नतीजों में कमजोरी देखी गई। शुद्ध लाभ 63.7% गिरकर ₹33.6 करोड़ रहा, जबकि आय 15.2% घटकर ₹1,604.5 करोड़ और EBITDA 53.7% घटकर ₹69.8 करोड़ रहा। मार्जिन 8% से घटकर 4.4% पर आ गया।
दीपक नाइट्राइट का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 45% घटकर ₹112 करोड़ रहा। आय में 13% और EBITDA में 39% की गिरावट आई। मार्जिन में भी कमी दर्ज की गई।
फाइजर का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 27.2% बढ़कर ₹191.7 करोड़ रहा। आय 7.1% बढ़कर ₹604 करोड़ और EBITDA 18.1% की वृद्धि के साथ ₹209.7 करोड़ रहा। मार्जिन 31.5% से बढ़कर 34.8% हो गया।
Premier Explosives का जून तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 71.6% बढ़कर ₹142 करोड़ रहा। नेट प्रॉफिट 110% बढ़कर ₹15 करोड़ पहुंचा। ऑपरेशनल स्तर पर EBITDA 35% बढ़कर ₹20.9 करोड़ रहा, लेकिन मटेरियल कॉस्ट 66% तक बढ़ने से मार्जिन 400 बेसिस प्वाइंट घटकर 14.7% रह गया।
Aditya Birla Fashion and Retail
Aditya Birla Fashion and Retail की डिजिटल यूनिट ABDFVL में ServiceNow Ventures अधिकतम ₹437 करोड़ का निवेश करेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों ने शेयरहोल्डर्स और शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट साइन किए। यह फंड डिजिटल फैशन और ई-कॉमर्स प्रोजेक्ट्स को मजबूत करेगा, जिससे कंपनी का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तेज होगा।
इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा ₹91.6 करोड़ से घटकर ₹65.4 करोड़ पर आ गया। हालांकि, कंपनी की आय ₹624 करोड़ से बढ़कर ₹870 करोड़ और EBITDA ₹51.4 करोड़ से बढ़कर ₹72.1 करोड़ हो गया। मार्जिन 8.2% से बढ़कर 8.3% पर पहुंचा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com