लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस समय लबुबू डोल की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही लबुबू डोल को शापित शैतानी गुड़िया बता कर जला दिया था। लेकिन इस गुड़िया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फिर से उनके पास वापस आ गई, जिसे देखकर भारती सिंह के होश उड़ गए। भारती सिंह ने जहां पहले इस शैतानी गुड़िया को जलाया, वहीं अब वह उसे दफनाएंगी। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह इस लबुबू डोल को उससे सैकड़ों किलोमीटर दूर लोनावला में दफना देंगी।
पढ़ें :- KBC 17 : जब माता-पिता को महंगे रेस्टोरेंट में लेकर गए अमिताभ बच्चन, KBC 17 में सुनाया खूबसूरत किस्सा
अपने नए व्लॉग में भारती ने अपने पॉडकास्ट के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर किए, जहां वो और उनके पति, हर्ष लिंबाचिया, राज कुंद्रा समेत कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं। वहीं पॉडकास्ट के सेट पर भारती के होश तब उड़ गए जब उन्होंने राज कुंद्रा के हाथ में लबुबू डोल देखी।
Read More at hindi.pardaphash.com