हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, सूंड से उठा कर बच्चे को दिया मां की गोद में

नई दिल्ली। लोग कहते है जानवरों के पास समझ नहीं होती, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी एक बच्चे को उठाते हुए नजर आ रहा है। बच्चा गलती से हाथी के बाड़े में गिर जाता है। फिर हाथी बच्चे को उठा कर उसकी मां को दे देता है। इस वीडियो को लोग लगातार कमेंट कर रहे है। कोई हाथी की तारिफ कर रहा है तो कोई वीडिया एआई जनरेटड बता रहा है।
हाथी धरती के सबसे बड़े और शक्तिशाली जानवरों में गिने जाते हैं।

पढ़ें :- UIDAI जल्द लॉन्च करेगा ‘e-Aadhaar’ ऐप, अब एक क्लिक में आधार होगा अपडेट

उनके शरीर जितने बड़े होते हैं, उतना ही बड़ा और कोमल उनका दिल भी होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी ने अपनी बुद्धिमानी और ममता से एक छोटे बच्चे की जान बचाई। इस नजारे ने लोगों के दिलों को छू लिया और यह साबित कर दिया कि जानवरों के भीतर भी इंसानों जैसा ही दिल होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही घटना एक चिड़ियाघर की है, जहां कई लोग अपने परिवार संग घूमने पहुंचे हैं।

इसी दौरान एक मासूम बच्चा गलती से हाथी के बाड़े में गिरा हुआ नजर आता है। बच्चे को गिरा हुआ देख हाथी उसके करीब आता है। हाथी अपने अपनी सूंड और पैरों के सहारे ऊपर उठाकर उसे उसके परिवार को सौंप देता है। इस घटना को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. यह नजारा देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। लोग इस नजारे को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। यह नजारा इतना दिल छू लेना वाला था की अब तक इससे हजारों लोग देख चुके हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com