Market trend: 75 रुपए वाला ये शेयर 175 रुपए की चाल के लिए तैयार, IDFC First भी छू सकता है 100 रुपए का स्तर – market trend this stock of rs 75 is ready to move to rs 175 idfc first can also touch the level of rs 100

Stock market : मार्केट के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स (Kedianomics) के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि डोनल्ड ट्र्ंप जो आवाजें कर रहा है उसके चलते बाजार एकतरफा तेजी नहीं कर पा रहा है। वहीं, हमारा जो अंडरलाइंग स्ट्रेंथ है उसके कारण बाजार में मंदी नहीं आ पा रही है। यहां बाजार का मतबल इंडेक्सों से है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में गिरावट का अंतिम चरण बचा है। हम एक बार पिछड़ कर 24400 तक आ सकते हैं। इस गिरावट के पूरे हो जाने के बाद निफ्टी 26000-26200 की और जाता दिख सकता है।

बैंक निफ्टी में हम एक बार 56000 तक जा कर फिर से 55200 तक आ सकते हैं। उसके बाद निफ्टी की जैसी तेजी शायद बैंक निफ्टी नहीं पकड़ पाएगा। बैंक निफ्टी 58500 पर अटक सकता है। अगले 1-2 महीने निफ्टी, बैंक निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर सकता है।

इस समय इंडेक्स पर फोकस न करके बड़ी-बड़ी मूव के संकेत दे रहे शेयरों पर फोकस करें। रियल एस्टेट में DLF 1070 रुपए तक जा सकता है। कल के लो के स्टॉपलॉस बन कर डीएलएफ खरीद लीजिए। डिफेंस के शेयरों में BEL 525 रुपए तक की चाल के लिए तैयार दिख रहा है। आईटी के शेयरों में भी जितना बुरा होना था हो चुका। अब टीसीएस का शेयर 3600 रुपए तक जा सकता है। टेक महिंद्रा में भी यहां से 50-55 फीसदी की चाल शुरू हो गई है। WIPRO में भी 30 फीसदी की तेजी संभव है।

सुशील केडिया ने आगे कहा कि कोटक महिंद्रा का चार्ट साफ नहीं है। हमारे पास इससे बेहतर विकल्प हैं। ऐसे में कोटक से दूर रहने के सलाह होगी। उन्होंने आगे कहा कि 75 रुपए का ABFRL का शेयर 175 रुपए का हो सकता है। वहीं, IDFC First Bank का शेयर 100 रुपए तक जा सकता है। GAIL और PETRONET LNG जैसे शेयर भी अब 50-60 फीसदी की तेजी दिखाने के लिए तैयार हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com