Video: Trump ने अमेरिकी कंपनियों से की अपील, भारतीयों को न करें भर्ती

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के खिलाफ रुख अपनाया है। ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों में भारतीय नागरिकों की भर्ती न करने की अपील की है। दरअसल, वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को एआई समिट का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी टेक कंपनियां हमारी आजादी का फायदा उठाती हैं। लेकिन फैक्ट्रियां चीन में लगाती हैं और भारत से लोग भर्ती करते हैं। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां अमेरिकी वर्कर्स को प्राथमिकता दें। यही देश हित में है। अमेरिकियों को सबसे पहले नौकरी मिलनी चाहिए।

मामले को विस्तार से समझने के लिए देखिए पूरा विडियो…

—विज्ञापन—

Current Version

Jul 25, 2025 13:47

Edited By

Raghav Tiwari

Reported By

News24 हिंदी

Read More at hindi.news24online.com