लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सपा की सोच को तुष्टिकरण वाली बताया है। इसके साथ ही, बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रहे इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा है।
पढ़ें :- सीएम योगी की कुर्सी पर नजर गड़ाये डिप्टी सीएम ने खोज लिया है बिना खून निकाले रिपोर्ट देने का नायाब तरीका : अखिलेश यादव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, टोपी लाल, नियत काली – सपा की सोच ‘तुष्टिकरण’ वाली। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत…एक नागरिक, एक मतदाता, एक बूथ-यही लोकतंत्र की मर्यादा है। कांग्रेस, राजद, सपा, तृणमूल कांग्रेस और इंडी गठबंधन सत्ता की लालसा में घुसपैठियों को वोटर बना रहे हैं और एक व्यक्ति के नाम कई बूथों पर दर्ज कर फर्जी मतदान करवा रहे हैं। यह राष्ट्रविरोध है, यह लोकतंत्र पर हमला है। अब समय है शुद्ध मतदाता सूची का…
टोपी लाल, नियत काली – सपा की सोच ‘तुष्टिकरण’ वाली।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 11, 2025
पढ़ें :- शहर नहीं लखनऊ नगर निगम के ‘बजट’ को साफ कर रहे अधिकारी, ‘प्रधान और राव’ की जोड़ी कंपनियों से मिलकर लूट रहे सरकारी खजाना
इससे पहले उन्होंने कहा था कि, फर्ज़ी वोटरों के सौदागरों को सुप्रीम कोर्ट के वोटर रिवीजन लिस्ट की जांच न रोके जाने के फ़ैसले से तगड़ा झटका लगा है। इनके बल पर गांधी परिवार लोकतंत्र और संविधान का उपहास कर दशकों तक सत्ता पर काबिज रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के मोदी सरकार के किसी भी प्रयास पर यह परिवार और उनका दरबारी कुनबा ‘लाल-पीला’ होने लगता है।
Read More at hindi.pardaphash.com