नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी आज ओड़िशा के भुवनेश्वर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किए। इसको लेकर ही धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में करारी हार हुई है, जिसके बाद राहुल गांधी और खड़गे जी चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हैरानी यह भी है कि संविधान बचाने का उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है।
पढ़ें :- ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO, मोदी जी, यहां के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे: खरगे
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित संविधान बचाओ रैली दरअसल कांग्रेस के शहज़ादे का एक और राजनीतिक पर्यटन था। यह ‘संविधान बचाओ’ नहीं बल्कि ‘राहुल गांधी और कांग्रेस बचाओ’ समावेश है। ओडिशा में भाजपा की जनहितैषी सरकार के प्रति जनता का अडिग विश्वास कांग्रेस को परेशान कर रहा है। ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद और अस्तित्व ही नहीं है, ओडिशा के गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों ने कांग्रेस को दशकों पहले नकार दिया था। ऐसे में राहुल गांधी का ओडिशा के गरीबों के हित की बात करना छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का रहा है। कांग्रेस की सरकारों द्वारा दिल्ली से भेजे गए पैसों को कभी बिचौलिए लूट लेते थे, तो कभी SC, ST और पिछड़े वर्गों के हक को अपने खास वोटबैंक को कांग्रेस समर्पित कर देती थी। स्पष्ट शब्दों में कहें तो गरीबों का हक और आदिवासियों की जमीन तभी तक सुरक्षित है, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में करारी हार हुई है, जिसके बाद राहुल गांधी और खड़गे जी चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हैरानी यह भी है कि संविधान बचाने का उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए, संविधान को रौंदते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था।
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, राहुल गांधी की हालत आज, ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसी है, बार-बार चुनावी हार के बाद एक बार फिर बिहार के आगामी चुनावों में हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ का नया शिगूफा लेकर आई है। मगर, ओडिशा सहित देश की जनता, कांग्रेस और राहुल गांधी के हर प्रपंच व फरेब को अब पहचान चुकी है और आगे भी ऐसे जनविरोधी और संविधान विरोधियों को हर चुनाव में जनता करारा जवाब देती रहेगी।
पढ़ें :- BJP लगातार संविधान पर कर रही आक्रमण, महाराष्ट्र की तरह बिहार चुनाव में चोरी करने की हो रही है कोशिश: राहुल गांधी
Read More at hindi.pardaphash.com