F&O बाज़ार ‘बड़े खिलाड़ियों’ का बन चुका है खेल, मोदी सरकार किसके इशारे पर आंखें मूंदे बैठी थी: राहुल गांधी

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street पर कड़ा एक्शन लेते हुए उसे भारतीय बाजार में कोराबार करने से बैन कर दिया है। सेबी के इस एक्शन के बाद कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है, और आम निवेशकों को बर्बादी की कगार पर धकेल दिया है।

पढ़ें :- स्कॉलरशिप छीनना सिर्फ़ अन्याय नहीं BJP का है खुला बहुजन शिक्षा विरोध, मनुवादी सोच आज फिर से मांग रही एकलव्य का अंगूठा : राहुल गांधी

r

उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार किसके इशारे पर आंखें मूंदे बैठी थी? और कितने बड़े शार्क अब भी रिटेल इन्वेस्टर्स को शॉर्ट कर रहे हैं? हर मामले में साफ दिख रहा है-मोदी सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है, और आम निवेशकों को बर्बादी की कगार पर धकेल दिया है।

पढ़ें :- RBI 2000 के नोट की हर 2-3 महीने में क्यूं बढ़ा रहा है इसकी मियाद, आख़िर 61 अरब मूल्य के नोट किसकी तिजोरियों में हैं छुपे?

राहुल गांधी 2024 के अपने जिस बयान का जिक्र कर रहे हैं उसमें कहा था कि, अनियंत्रित F&O ट्रेडिंग 5 साल में 45 गुना बढ़ गई है। 90% छोटे निवेशकों ने 3 साल में ₹1.8 लाख करोड़ गंवाए हैं। SEBI को तथाकथित “बड़े खिलाड़ियों” के नाम उजागर करने चाहिए जो उनके खर्च पर खूब पैसा कमा रहे हैं।

बता दें कि, बीते दिनों सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street पर बड़ा एक्शन लिया था। उसके ऊपर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए अवैध तरीके से किए गए 4843 करोड़ रुपये की कमाई भी लौटाने का मार्केट रेगुलेटर ने आदेश दिया है। सेबी ने अपने आदेश में कहा कि Jane Street को भारतीय बाजार में प्रत्यक्ष या फिर परोक्ष रुप से किसी भी तरह की खरीदारी या फिर विकवाली या किसी भी तरह से अन्य डील से बैन किया जा रहा है।

 

 

 

पढ़ें :- गोपाल खेमका हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा अटैक, बोले-भाजपा और नीतीश ने बिहार को बनाया ‘भारत की क्राइम कैपिटल’

Read More at hindi.pardaphash.com