Panchayat season 5 :पंचायत सीज़न 4 आन के बाद ऑडियंस पंचायत 5 का इंतज़ार कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले पंचायत सीजन 4 को अमेजन प्राइम विडियो पर रिलीज किया गया। इस सीरीज ने अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज में मंजु देवी का रोल प्ले करने वाली मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने पंचायत सीजन 5 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने बताया की पंचायत सीजन 5 की स्क्रिप्ट लीक हो गयी है।
पढ़ें :- Panchayat Season 5 : कब आएगा पंचायत सीजन 5? राइटर ,बोले-स्क्रिप्ट है रेडी शूटिंग जल्द होगी स्टार्ट
दरअसल हाल में नीना गुप्ता और पंचायत के लेखक चन्दन कुमार से एक चैनल के इंटरव्यू में उनसे फैंस के तरफ से तीन सवाल किया गया पहला चुनाव कौन जीतेगा? दूसरा, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी कितनी आगे जाएगी? तीसरा, क्या सचिव जी परीक्षा पास कर पाएंगे? इसके बाद चंदन कुमार कहते हैं ‘तीन सवालों के अलावा और एक और बड़ा सवाल है कि प्रधान जी को गोली किसने मारी? मुझे लगता है इन सवालों से ही हमारा सीजन अच्छा बना है। इन सभी सवालों का जवाब आपको पंचायत सीजन 5 में मिलेगा।
क्या पंचायत 5 की स्क्रिप्ट लीक हो गयी
मंजु देवी की चुनाव जीतने के संभावना पर नीना बोली कि स्क्रिप्ट तो पहले ही लीक हो गयी है। अगला सीजन देखने के लिए तैयार रहो क्यूंकी स्क्रिप्ट हो पहले ही लीक है।बता दें कि पंचायत के सीजन 4 में कुछ सवालों का जवाब मिलता है और कुछ सवाल छोड़ा गया है अब सीजन 5 में ये देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत में सत्ता परिवर्तन के बाद क्या बदलाव देखने को मिलेंगे? प्रधान जी पर गोली किसने चलाई? क्या प्रहलाद चा विधायक बन सकते हैं? सचिव जी और रिंकी की शादी होती है या नहीं?
लोगों को खूब पसंद आई पंचायत
बता दें कि पंचायत सीजन कोरोना काल 2020 में आई थी। इस सीजन ने घर घर में अपना बनाया। इसके चारो सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस सीरीज में सीरीज में जितेंद्र कुमार , रघुवीर यादव, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, नीना गुप्ता, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, सानविका और अशोक पाठक जैसे कलाकार हैं.
रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय
Read More at hindi.pardaphash.com