हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड में फेमस है बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में कमाल कर रही हैं। दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी 3 फिल्में लगातार 1000 1000 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भारत को कई बार इंटरनेशनल स्टेज पर गौरवान्वित कराया। दीपिका का  नाम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी बड़ा नाम है। अब  इन्हे हॉलीवुड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मोशन फिल्म्स कैटेगरी  के लिए वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल  किया है।

पढ़ें :- ‘वो एक बहुत ही टॉक्सिक औरत है’…. उर्फी की तारीफ करने वाली फलक नाज़ पर भड़कीं खुशी

बता दें कि दीपिका वॉक ऑफ़ फेम के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय बनी हैं। ये इतना ख़ास इसलिए हैं क्यूंकि एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रेचल मैकएडम्स, स्टेनली टुकी, डेमी मूर और अन्य फेमस स्टार्स के साथ दीपिका waak of fem की हिस्सा बनेंगी। इसका  announcement बीते कल हुआ  है। इसके बाद दीपिका ने यहां अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया।

35 इंटरनेशनल स्टार्स में दीपिका ने लगाया चार चाँद

वॉक ऑफ़ फेम 2026 के लिए 35 सटर्स को चुना गया है। इसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। इन 35 सुपरस्टार्स को मोशन पिक्चर्स के लिए चुना गया है। इस लिस्ट में दीपिका के साथ टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, राशेल मैकऐड्म्स और रामी मालेक जैसे दिग्गज कलाकार शामिल होंगे।

जानिये क्या है वॉक ऑफ फेम

पढ़ें :- प्रीति जिंटा ने पति व बच्चों के साथ शानदार स्टाइल में शेयर ​की फोटो, ​इस फिल्म से बॉलीवुड में कर रहीं हैं वापसी

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम, हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में एक प्रसिद्ध फुटपाथ है। यह मनोरंजन उद्योग में मशहूर हस्तियों के योगदान को सम्मानित करता है, जिसमें 2,700 से अधिक सितारे शामिल हैं जो फुटपाथ में जड़े हुए हैं। इन सितारों पर अभिनेताओं, संगीतकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और अन्य मनोरंजन पेशेवरों के नाम अंकित हैं।

 

रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय 

Read More at hindi.pardaphash.com