Bihar Assembly Election 2025 : अरविंद केजरीवाल, बोले-आप बिहार में अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, जीतेंगे और बनाएंगे सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अगला विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। और सिर्फ लड़ेगी ही नहीं, बल्कि उनका दावा है कि वो बिहार में सरकार भी बनाएंगे। यह बड़ी घोषणा उन्होंने गुजरात दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए की।

पढ़ें :- दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का किया एलान

पंजाब का उदाहरण देकर जताया भरोसा

अपने इस बड़े दावे के पीछे का आत्मविश्वास दिखाते हुए केजरीवाल ने पंजाब का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। हमने पंजाब में यह करके दिखाया है, और वहां अगली बार भी हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में गुजरात में भी आम आदमी पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

इस दौरान केजरीवाल ने बिहार में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह ठीक नहीं है। केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में निष्पक्षता सबसे अहम होती है और चुनाव आयोग को अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभानी चाहिए।

पढ़ें :- अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी आप! पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में उतारा

जानें इस बयान क्या हैं के मायने?

केजरीवाल के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। इससे यह साफ़ हो गया है कि आम आदमी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत आक्रामक तैयारी में है।

एक और महत्वपूर्ण बात जो उन्होंने साफ़ की, वो राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति में उनके अलग-अलग रुख को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन जब बिहार विधानसभा चुनाव की बात आएगी, तो वे अकेले ही मैदान में उतरेंगे। साफ है कि आम आदमी पार्टी अब पंजाब के बाद बिहार में भी अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की पूरी कोशिश में जुट गई है।

Read More at hindi.pardaphash.com