Nifty Strategy for Today: 25619 के ऊपर निफ्टी दिखाएगा 25689-25777 का लेवल, बैंक निफ्टी में आज ये लेवल होंगे अहम – nifty strategy for today nifty above 25619 will show the level of 25689 25777 these levels will be important in bank nifty today

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25588-25619 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25689-25710/25777 पर है। वहीं पहला बेस 25403-25463 पर है जबकि बड़ा बेस 25310 (10 DEMA)/25337-25373 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल फिर पूरे दिन रेंज से रहे, पूरा दिन पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच निकला। FIIs का डाटा कमजोर, कैश में बिकवाली, इंडेक्स भी शॉर्ट किया, स्टॉक फ्यूचर बेचा, शॉर्ट पुट भी कवर किए। HDFC बैंक, रियायंस के दम पर नीचे 25500 होल्ड हो रहा है। 25600-25700-25800 पर कॉल राइटर्स का कब्जा, 25400-25500 पर पुट राइटर्स हावी हुआ।

उन्होंने कहा कि ट्रेड चैनल 25588-25619/25463-25403, इसी चैनल को ट्रेड करें। इस रेंज के बाहर ही बड़ा स्विंग संभव, पहले बेस के नीचे 10 DEMA तक जा सकता है। अलर्ट: पहले बेस के नीचे सिर्फ 10 DEMA नहीं 20 DEMA तक भी फिसल सकता है। 25619 के ऊपर टिके तभी 25689/25710/25777 तक जा सकते हैं। देखना होगा शुरू में निफ्टी IT कैसा काम करता है, ये काफी अहम है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57666-57871 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 58013-58131/58277 पर है। वहीं पहला बेस 56933-57188 पर है जबकि बड़ा बेस 56610-56824(10DEMA) पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस पर खरीदारी का अच्छा ट्रेड मिला लेकिन फिर भी रेंज में इंडेक्स है। PSU बैंक अब भी फोकस में, HDFC बैंक अच्छा कर रहा है, एक्सिस बैंक 50 DEMA के नीचे रहा। 57000 पुट राइटर्स में भरोसा, 57500 कॉल/पुट दोनों में बराबर ऑप्शन प्लेसमेंट है। 58000-57800 मजबूत कॉल राइटर्स जोन रहे।

उन्होंने कहा कि पहले बेस तक की गिरावट को खरीदारी करें। पहले रजिस्टेंस/57666-57871 पर ट्रेड चेक करें, रुका तो मुनाफा बुक करें, पार निकला तो दूसरे रजिस्टेंस तक जा सकता है। 57000/56824 जबतक बच रहा है टूटने के चांस कम है। 56824 के नीचे फिसले तो 56610-56540 तक फिसल सकते हैं।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com