Gangrape in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वारदात कोमिला के मुरादनगर में अंजाम दी गई। ढाका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया है। आरोपियों ने वारदात अंजाम देने के बाद पीड़िता और उसके पति को पुलिस को शिकायत देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि लड़की को उसके घर में घुसकर पति की आंखों के सामने किडनैप किया गया था। लड़की के पति ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। पुलिस को पोस्ट पर संज्ञान लेकर पीड़िता के पति से संपर्क किया और उसकी शिकायत लेकर रेप केस दर्ज किया। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस वारदातस्थल पर जाकर सबूत जुटा चुकी है, CCTV फुटेज भी कब्जे में लिया है।
खबर अपडेट की जा रही है…
Read More at hindi.news24online.com