50 हजार रुपये में आने वाले लैपटॉप
HP Victus Gaming Laptop
HP Victus Gaming Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 48,003 रुपये में लिस्टेड है। HP Victus Gaming Laptop में FHD रेजोल्यूशन वाली 15.6 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 5 5600H के साथ AMD 4GB Radeon RX 6500M से लैस है। इसमें 8GB DDR4 और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है।
Lenovo IdeaPad Slim 3
Lenovo IdeaPad Slim 3 को अमेजन पर 48,850 रुपये में लिस्ट किया गया है। Lenovo IdeaPad Slim 3 में Intel Core i5-12450H 12th Gen प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। इसमें 14 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें MS Office Home 2024 दिया गया है। यह बिल्ट इन एलेक्सा के साथ आता है।
Dell Vostro 15-3520 Laptop
Dell Vostro 15-3520 Laptop अमेजन पर 49,761 रुपये में लिस्टेड है। Dell Vostro 15-3520 Laptop में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i5-1235U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB DDR4 RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह विंडोज 11 पर काम करता है। कंपनी 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
ASUS Vivobook 15
ASUS Vivobook 15 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 35,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। ASUS Vivobook 15 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर काम करता है। इस लैपटॉप में Intel Core i3-1215U प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB RAM/512GB स्टोरेज से लैस है। इसमें 42WHr बैटरी दी गई है।
Acer Aspire Lite
Acer Aspire Lite ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 32,994 रुपये में लिस्ट किया गया है। Acer Aspire Lite में 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i3-1305U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD दी गई है।
Read More at hindi.gadgets360.com