Iran Israel War Impact on India: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पूरी दुनिया के लिए टेंशन का सबब बनी हुई है। अगर हालात और खराब होते हैं तो इस जंग का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ेगा। क्योंकि भारत के ईरान और इजरायल दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं। ऐसे में अगर जंग लंबे समय तक चलती है तो भारत को ईंधन नहीं मिल पाएगा या महंगा मिलेगा, क्योंकि ईरान दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक है। वहीं ईरान और इजरायल के साथ भारत कई चीजों का आयात-निर्यात भी करता है, जो बंद हो सकता है। ईंधन नहीं मिलने और आयात-निर्यात बंद होने से भारत को कैसे नुकसान उठाना पड़ेगा? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें:Explainer: न्यूक्लियर रेडिएशन सूंघने वाला विमान कितना खतरनाक, जानें क्या हैं खासियतें और अमेरिका के पास कितने?
ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाएगी
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल की ढुलाई महंगी हो जाएगी। ऐसा होने से सभी उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी। बस, ऑटो, टैक्सी का किराया भी बढ़ सकता है।
सब्जी-किराना सामान होगा महंगा
ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से सब्जियां, फल, दाल, आटा, तेल जैसी जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के परमाणु खोजी विमान ने क्यों भरी उड़ान? नॉर्थ USA के ऊपर तैनात
ऑनलाइन सर्विसेस पर असर
खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से Zomato, Swiggy, Amazon, Flipkart समेत कई कंपनियों की ऑनलाइन डिलिवरी और ई-कॉमर्स सर्विस की डिलीवरी महंगी हो सकती है।
यात्रा और पर्यटन महंगा
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी, जिससे हवाई यात्रा, ट्रेन, बस टिकट और टूर पैकेज महंगे हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
खेतीबाड़ी की लागत बढ़ेगी
ट्रैक्टर, पंप और फसल ले जाने में डीजल की खपत होती है। इजरायल-ईरान युद्ध से ईंधन महंगा होंगे से खेतीबाड़ी करनी भी महंगी पड़ेगी।
मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ेगी
फैक्ट्रियों में कच्चा माल लाने-जाने और मशीनों के संचालन में भी ईंधन अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है
महंगाई दर में उछाल
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से महंगाई का इंडेक्स ऊपर जाएगा, जिससे RBI ब्याज की दरें बढ़ा सकता है, जिससे लोन महंगे हो सकते हैं।
बचत पर असर
पेट्रोल-डीजल महंगा होने जब सफर करना, खाना-पीना, ऑनलाइन डिलिवरी महंगी होगी तो हर महीने के जरूरी खर्च बढ़ेंगे, जिससे लोगों की सेविंग्स कम होंगी।
Read More at hindi.news24online.com