PM मोदी विदेश दौरे के लिए कल होंगे रवाना, कनाडा के साथ साइप्रस और क्रोएशिया की भी करेंगे यात्रा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर कल रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से शनिवार को इसकी अधिकारिक जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री 15 से 18 जून तक कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया का दौरार करेंगे। विदेश यात्रा की शुरूआत साइप्रस गणराज्य से होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कनाडा और क्रो​एशिया गणराज्य जाएंगे।

पढ़ें :- सुब्रमण्यम स्वामी बोले- PM मोदी, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री इस्तीफा दें ताकि स्वतंत्र-निष्पक्ष जांच हो सके

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी साइप्रस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और क्रोएशिया में नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत के वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की है पहली यात्रा
क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे। क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाएगी।

 

 

पढ़ें :- ‘यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है…’ PM मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुख

Read More at hindi.pardaphash.com