बिहार का डबल इंजन महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha seat) से सांसद व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार में प्रति 1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में यह अनुपात 964 था जो​ कि 2021 में घटकर 908 हुआ और 2022 में मात्र 891 रह गया।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने बारिश से पूर्वोत्तर में मची तबाही पर जतायी चिंता, केंद्र व राज्य सरकारों से की राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है? उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रही बर्बरता और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति इस बात का संकेत है कि बिहार का डबल इंजन महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

राहुल गांधी लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब उनकी बहन और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में सबसे कम लिंगानुपात को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है।

एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया किया। इसमें यह बताया गया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय लिंगानुपात 891 है। इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है। उन्होंने कहा कि बिहार में 1,000 लड़कों पर केवल 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। यह अनुपात 2020 में 964 था, जो 2021 में घटकर 908 हो गया और 2022 में केवल 891 पर रह गया।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा अटैक, बोलीं-विकसित भारत की बातें हवा-हवाई, देश की अर्थव्यवस्था चार साल के निचले स्तर पर पहुंची

Read More at hindi.pardaphash.com