Hindi News 10 June 2025 LIVE Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का 3 दिन का ट्रांजिट रिमांड शिलॉन्ग पुलिस को मिला है। पुलिस ने 4 अन्य आरोपी भी दबोचे हैं और दोनों राज्यों की पुलिस केस की कड़ियां जोड़कर मामला सुलझाने की कोशिश में हैं। आज शिलॉन्ग से आई टीम सोनम को लेकर जा रही है। आज से RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे और पटना पहुंचेंगे। आज कर्नाटक के CM सिद्धारमैया दिल्ली आएंगे और पार्टी हाईकमान को बेंगलुरु भगदड़ के बारे में जानकारी देंगे। आज कर्नाटक हाईकोर्ट में बेंगलुरु भगदड़ केस की सुनवाई भी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले ने अपनी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाते हुए याचिका दायर की है।
आज भाजपा गिनाएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां
भाजपा की मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, इसलिए आज भाजपा शासित राज्यों में जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और NCP (SP) भी आज अपना स्थापना दिवस मनाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए 33 देशों की यात्रा पर गए 7 डेलिगेशन के सदस्यों से मिलेंगे। आज शाम करीब 7 बजे प्रधानमंत्री आवास पर ही यह मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के दौरान सभी डेलिगेशन अपने ट्रिप पर प्रधानमंत्री मोदी को ब्रीफ करेंगे।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-विदेश की खबरों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Read More at hindi.news24online.com