Asia Cup 2025: इस साल भारत में एशिया कप 2025 का आयोजन किया जाना है, जोकि टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। लेकिन पहलगाम हमले के बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया है। जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल तक भी पहुंचा दी है, जिसकी अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं। भारतीय बोर्ड के लिए गए फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका भी लग सकता है। पिछली बार आयोजित हुए एशिया कप टूर्नामेंट को भारत ने अपने नाम किया था। टीम इंडिया एशिया (Asia Cup 2025) की सबसे सफल टीम भी है।
विराट कोहली को होगी जेल! बैंगलोर भगदड़ को लेकर हुई एफआईआर
Asia Cup 2025 को लेकर BCCI ने किया ये फैसला

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की मेजबानी का दायित्व बीसीसीआई के पास है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने एसीसी यानी कि एशियन क्रिकेट काउंसिल को मौखिक रुप से बता दिया है कि बोर्ड इवेंट की मेजबानी करने के तैयार नहीं हैं। न ही टीम इंडिया टूर्नामेंट में भाग लेगी। ऐसा पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के चलते किया गया है, ऐसा माना जा रहा है।
खास बात ये है कि आफिशियल तौर पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन श्रीलंका में वूमेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आयोजन किया जाना था, लेकिन बीसीसीआई ने इससे महिला टीम इंडिया का नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद इस टूर्नामेंट को ही रद्द कर दिया गया है।
इसी के चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीसीसीआई द्वारा मेंस टीम के भाग न लेने के चलते ये टूर्नामेंट रद्द भी किया जा सकता है। इसकी मुख्य वजह ब्राडकास्टर्स हैं। भारतीय टीम अगर टूर्नामेंट (Asia Cup 2025) का हिस्सा नहीं होगी, तो मुमकिन है कि ज्यादा संख्या में प्रायोजक अपने साथ खींच लेंगे। जिसकी वजह से इवेंट रद्द हो सकता है।
इवेंट | एशिया कप 2025 |
मेजबान | भारत |
साल | 2025 |
फॉर्मेंट | टी-20 |
टीम | 8 (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान और तीन टीम ) |
BCCI ने क्या कहा?

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ शब्दों में कहा था कि वो भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले के हिसाब से ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड भारत सरकार के फैसले का पालन करेगा।
अगर एशिया कप (Asia Cup 2025) में पाकिस्तान के भाग लेने पर भी बात बनती है, तो ये टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित स्थल हैं। बता दें, इस बार एशिया कप सिंतबर में होना था। वहीं, बीते साल इस इवेंट को भारत ने अपने नाम किया था। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
अगर रद्द हुआ Asia Cup 2025 टूर्नामेंट तो पाकिस्तान को कैसे होगा नुकसान?
अगर भारत इस टूर्नामेंट से अपने पैर पीछे खींचता है और टूर्नामेंट रद्द होता है तो इससे सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर लगेगा। एशिया कप एक हाई-वैल्यू टूर्नामेंट है, इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों से सबसे ज़्यादा कमाई होती है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट से होने वाली करोड़ों की कमाई से हाथ धो बैठेगा।
अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में पाकिस्तान की मेजबानी पर भी सवालिया निशान होंगे क्योंकि ये बात स्पष्ट है कि भारत पाकिस्तान में जाकर खेलने को तैयार नहीं होगा तो इससे पाक बोर्ड फ्यूचर टूर्नामेंट की मेजबानी से भी हाथ धो बैठ सकता है।
Asia Cup: आखिरी 5 बार की विजेता टीम
साल | विजेता |
2023 | भारत |
2022 | श्रीलंका |
2018 | भारत |
2016 | भारत |
2014 | श्रीलंका |
जबरदस्ती दिलाया गया इन तीन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से संन्यास
Read More at hindi.cricketaddictor.com