IPL 2025: मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है तो मैच को रद्द करना पड़ेगा। ऐसे में फैंस की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लग सकता है। बीसीसीआई ने हाल में नियमों में बदलाव किया था औ खेल के समय एक अतिरिक्त घंटा जोड़ा था। यानी कि बारिश होने की स्थिति में अब एक घंटा ज्यादा इंतजार किया जा सकता है।
पढ़ें :- पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और वैभव सूर्यवंशी को बदनाम करने की कोशिश! एक्ट्रेस ने जमकर लताड़ा
दरअसल, दोनों टीमों के बीच मुकाबाला काफी अहम है क्योंकि दोनों टीमे प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। अगर इस मैच में मुंबई की टीम दिल्ली को हरा देती है तो वो सीधे क्वालिफाई कर लेगी। वहीं, दिल्ली का सफय यहीं पर थम जाएगा। हालांकि, बारिश होती है तो पूरा समीकरण ही बदल जाएगा। मुंबई के फिलहाल 12 मैचों में 14 अंक हैं, जबकि दिल्ली के इतने ही मैचों में 13 अंक हैं।
अगर वानखेड़े स्टेडियम पर बुधवार को होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक होंगे। इस स्थिति में दिल्ली को अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा और यह प्रार्थना करनी होगी कि पंजाब किंग्स भी मुंबई इंडियंस को हरा दे। इससे मुंबई के 15 अंक ही रहेंगे और दिल्ली 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं, मैच रद्द होने पर मुंबई को पंजाब के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला जीतना होगा जिससे वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और फिर भले ही दिल्ली पंजाब के खिलाफ कितनी भी बड़ी जीत दर्ज कर ले वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकेगी।
Read More at hindi.pardaphash.com