Google IO 2025 Live How to Watch Online Streaming What to Expect Android 16 XR VR Gemini Ai Sundar Pichai Announcements Latest Updates

Google I/O 2025 शुरू होने में अब कुछ घंटों का समय बचा है और इस बार Google पूरी तैयारी के साथ आने वाली है। जी हां, इस बार बात सिर्फ मोबाइल या सर्च की नहीं होगी, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में भी नए तड़के लगने वाले हैं। इसके साथ ही Google पहली बार अपने नए XR ऑपरेटिंग सिस्टम Android XR से पर्दा उठाने वाली है, जो खासतौर पर एक्सटेंडेड रियलिटी डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। यानी गूगल पूरे जोर-शोर से AR और VR के फ्यूचर में कूदने वाली है।

पिछले हफ्ते गूगल ने एक छोटा सा टीजर लाइवस्ट्रीम में दिखाया था, जिसमें Android 16 के कुछ नए फीचर्स और Wear OS 6 के अपडेट्स की झलक मिली थी। लेकिन असली खेल आज रात होगा, जब I/O 2025 का मेन इवेंट लाइव स्ट्रीम होगा।

आज रात 10:30 बजे से इवेंट शुरू होगा, तो Gadgets 360 की लाइव अपडेट्स के साथ बने रहें, क्योंकि यहां उससे पहले ही आपको हर एक अहम अपडेट देंगे, वो भी रियल टाइम में!

हमारे साथ बने रहें X (पहले Twitter), Facebook और YouTube पर, क्योंकि वहां भी आपको I/O 2025 के ताजा अपडेट्स मिलेंगे।

 

Read More at hindi.gadgets360.com