US के स्टील और एल्यूमिनियम पर ड्यूटी लगा सकता है भारत, WTO को भेजा प्रस्ताव – india proposes retaliatory duties against us steel aluminium tariffs at wto

भारत ने WTO में US के स्टील और एल्युमिनियम पर जवाबी ड्यूटी का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर US ने स्टील और एल्यूमिनियम पर बढ़ी ड्यूटी वापस नहीं ली तो भारत भी ड्यूटी लगाएगा। यह पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि WTO ने भारत के इस प्रस्ताव का नोटिफिकेशन जारी किया है। US की ड्यूटी का WTO में भारत ने विरोध किया है। भारत ने स्टील ने एल्यूमिनियम पर लगाई गई ड्यूटी का विरोध किया है। इस पर कंस्लटेशन या US को ड्यूटी हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

30 दिन में अगर US ने स्टील और एल्यूमिनियम पर बढ़ी ड्यूटी वापस नहीं ली तो भारत भी ड्यूटी लगा देगा। ड्यूटी से US के 7.6 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट पर असर होगा। 8 मार्च 2018 को US ने स्टील पर 25 फीसदी और एल्यूमिनियम पर 10 फीसदी ड्यूटी लगाई थी। 12 मार्च, 2025 को अतिरिक्त ड्यूटी जारी रखने और 25 फीसदी ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया था।

WTO में भारत का प्रस्ताव

WTO में भारत के प्रस्ताव में US के स्टील और एल्युमिनियम जवाबी ड्यूटी लगाने का बात कही गई है। US ने स्टील, एल्युमिनियम पर सेफगार्ड ड्यूटी लगा रखी है। भारत का कहना है कि US का ड्यूटी लगाना GATT 1994 के नियमों के तहत सही नहीं है। इसी भारत ने स्टील और एल्यूमिनियम पर लगाई गई ड्यूटी का विरोध किया है।

Read More at hindi.moneycontrol.com